सोनभद्र

गैस निकलने वाले बोरवेल को एसडीएम ने सुरक्षित करने को दिया दिशा निर्देश

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) तहसील क्षेत्र के कोलडीहा के धौराकुंड गांव में गत महीनों बोरिंग से गैस निकलने का मामला प्रकाश में आया था। एसडीएम रमेश कुमार और सीओ अमित कुमार ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए बोरवेल को सुरक्षित रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बता दें कि धौराकुंड गांव निवासी मंगरू यादव ने कुछ माह पूर्व अपने खेत पर पानी के लिए एक बोरिंग करवाई। बोर से पानी तो नही निकला लेकिन गैस जैसी कोई हवा निकलने लगी।जिसको माचिस से जलाने पर आग जलने लगता है।कई बार इस मामले की जांच की गई। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि बोरिंग का निरीक्षण किया गया और किसान को किसी नाद से ढकने के लिए बोला गया है।जिससे किसी प्रकार का खतरा न होने पाए। मौके से गैस निकलने की पुष्टि के लिए माचिस की तीली से बोर को बोरे से ढककर आग जलाई गई। बोर में कान लगा कर सुनने में कुछ पानी जैसा उबलने अथवा बहने जैसी आवाज आती है।सूंघने पर डीजल अथवा पेट्रोल जैसी गंध आती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान