सोनभद्र

नगर निकाय चुनाव में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों को बताये गये आचार संहिता के नियम

चोपन/सोनभद्र- (गुड्डू मिश्रा)

शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग उo प्रo लखनऊ के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों व ओबरा तहसीदार के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर नगर निकाय मे निर्वाचन लड़ने वाले चेयरमैन प्रत्याशियों व सभासदों प्रत्याशियों की बैठक बुलाकर उनको आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । जहां रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि आप सभी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव लड़ेंगे कोई भी प्रत्याशी किसी भी दसा में किसी भी धर्म जाति या सम्प्रदाय के प्रति बोलकर व लिखकर टिका टिप्पणी नहीं करेंगे जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो। निर्धारित व्यय सीमा से अधिक नहीं करेंगे ,सभा व जूलूस प्रशासन की अनुमति के बाद ही करेंगे वहीं सभा व जूलूस में यह ध्यान रखेंगे कि यातायात प्रभावित न हो । निर्वाचन में लगे अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे फर्जी तरीके से मतदान नहीं करायेंगे अन्यथा मुकदमा दर्ज हो सकती है । इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, समस्त चेयरमैन प्रत्याशी,सभासद प्रत्याशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान