सोनभद्र

नगर निकाय अहमद परिवार के किले में सेंध लगाने सभी दल व निर्दल दिख रहे बेताब

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले की एक मात्र नगर पालिका व 9 नगर पंचायत में सबकी निगाहें चोपन नगर पंचायत सीट पर लगी हुई है। जहां एक दशक से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अहमद परिवार का कब्जा है।चोपन बाजार में इस बात की चर्चा बनी हुई थी कि क्या इस बार के चुनाव में अहमद परिवार का किला ढह पायेगा या फिर अगले पांच वर्ष के लिए एक बार फिर चेयरमैन पद पर इस परिवार का कब्जा बना रहेगा।
बात अगर चुनाव की की जाये तो निवर्तमान अध्यक्ष फरीदा बेगम जो कि दो बार अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की पत्नी है। समाज के सभी वर्गों के मतों के भरोसे आज तक ये लड़ाई लड़ते हुए नजर आये है। वर्ष 2012 में पिछड़ी सीट पर पहली बार इम्तियाज अहमद ने चोपन नगर पंचायत सीट से जीत हासिल किये थे। इसके बाद वर्ष 2017 में सामान्य सीट पर फिर उन्हें पुनः जीत मिली थी। इसके साथ ही दोबारा
अहमद परिवार अपना राजनीतिक कद नगर में काफी ऊँचा कर दिया था। इसके बाद व्यवसायिक विवाद में 25 अक्टूबर 2018 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वर्ष 2019 में इस सीट पर उप चुनाव हुआ तो इम्तियाज अहमद की पत्नी फरीदा बेगम ने एक बार पुनः जीत हासिल कर ये बात
साबित कर दी कि जनता का प्यार व विश्वास उनके साथ है। क्योंकि उनके पति ने जनता की ही सेवा की और उनके विश्वास से ही जीत हासिल हुआ। इस बार 2023 के चुनाव में अनारक्षित सीट पर उस्मान अली ने अब चुनाव की बागडोर अपने हाथ में संभालते हुए निषाद पार्टी, बीजेपी और अपना दल का दामन थाम लिया है। पार्टी ने संयुक्त प्रत्याशी के रूप में अहमद परिवार के उस्मान को चौथी बार सिर पर अध्यक्ष पद का ताज पहनाने निकल पड़ी है। उस्मान अली इम्तियाज अहमद के छोटे भाई है। अब देखना है यह है कि क्या अहमद परिवार का किला बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी इस बार ढहा पाएंगे या फिर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार रहते हुए इस बार बीजेपी निषाद पार्टी व अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली ट्रिपल इंजन की सरकार यहाँ बना पाएंगे। हालांकि लोगों से बात करने पर यह देखने को मिल रहा है की पिछले दस सालों में निश्चित रूप से नगर का चहुमुखी विकास हुआ है। अब देखना यह है कि जनता विकास को तबज्जो देती है या सिर्फ परिवर्तन के नाम पर किसी अन्य प्रत्याशी को विजय श्री हासिल कराती है। समाजवादी पार्टी की बात करें तो पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश यादव के पिता चुनाव मैदान में है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी सहित कई निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में है। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
*तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान
Download App