सोनभद्र

देवेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी ने 1 करोड़ के शराब के साथ 3 अन्तरप्रांतीय तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता).एसओजी और करमा पुलिस ने 3 अन्तरप्रांतीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 2 वाहन से 1000 पेटी में 29268 बोतलों में कुल 8865 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत मय वाहन 1 करोड़ 10 लाख) बरामद। नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है इसी के क्रम मे घोरावल क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में स्वाट एसओजी सर्विलांस टीम तथा थाना करमा पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी । इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से आसूचना संजाल तैयार किया गया। आज दिनांक 05.05.2023 को समय लगभग 05.00 बजे सुबह गठित टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि तस्कर दो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप हरियाणा से बिहार ले जाने वाले है । इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भरहां माइनर के करीब 500 मीटर मीरजापुर की तरफ रोड के किनारे बहदग्राम डिलाही से दो अदद वाहन क्रमश: DCM नं0 HR 45 B 8303 तथा वाहन संख्या PB 65 BD 2167 को मय चालक तथा खलासी व भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 47/2023 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि पंजाब व हरियाणा से बनी हुई अवैध अंग्रेजी शराब को बेचने के लिए हम रॉबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार ले जा रहे थे । हम लोग इन वाहनों के चालक हैं, हमारी गाड़ियों में शराब का मालिक राजीव सिंह सिद्धू पुत्र अज्ञात द्वारा ये गाड़ी जालन्धर पार कर अमृतसर रोड व्यास स्थान पर शराब की गाड़ी हम लोगों को दी गयी तथा 50000 रुपये दिये गये तथा मालिक द्वारा बताया गया कि बिहार में मेरे बताये व्यक्ति को सुपुर्द कर देना ।

गिरफ्तारी का विवरण
1 नरेश कुमार पुत्र लक्ष्मण दास, निवासी ग्राम सारन, थाना छप्पर, जिला यमुना नगर, हरियाणा
2 सुरेश खत्री पुत्र श्रीकिशुन खत्री, निवासी ग्राम कोठो, थाना शोलन, जिला शोलन, हिमांचल प्रदेश
3 भीमसेन खत्री पुत्र केदार खत्री, निवासी रामदरबार थाना रामदरबार, जिला चण्डीगढं

वांछित आरोपी
राजीव सिंह सिद्धू पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात

बरामदगी का विवरण
1 1000 पेटी में 29268 बोतलों में कुल 8865 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत मय वाहन 01 करोड़ 10 लाख रूपये) बरामद
2 दो अदद वाहन क्रमश: DCM नं0 HR 45 B 8303 में कुल 450 पेटी में 13668 बोतलो मे कुल 3987 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा वाहन संख्या PB 65 BD 2167 ASHOK LEYLAND में कुल 15600 बोतलों में कुल 4878 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद ।

गिरफ्तारी मे सम्मिलित पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह थाना करमा
2 निरीक्षक राजेश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,
3 निरीक्षक शेषनाथ पाल प्रभारी एसओजी
4 एसएसआई विमलेश सिंह
5 एसआई रुपेश सिंह
6 हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव स्वाट एसओजी
7 हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह सर्विलांस सेल
8 हे0का0 मनीराम सिंह, हे0का0 चन्दन सिंह, का0 अभिषेक भारती, का0 प्रमोद कुशवाहा

इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा 20 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग
Download App