सोनभद्र

मनोज ठाकुर ने छात्राओं को साइबर वूमेन क्राइम से बचने के लिए किया जागरूकता अभियान

पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता )

चतरा क्षेत्र के पन्नूगंज थाना अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं,बेटियों ,बालिकाओं,छात्राओं को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में पन्नूगंज एसएचओ मनोज ठाकुर ने अपने थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, संस्थानों ,मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं बालिकाओं से बात कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन साइबर लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 स्वास्थ्य सेवा 102 एंबुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने शिवोजी नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर

जागरूक किया गया वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आसपास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करें और उन्हें बताएं कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर दें जिससे समय रहते ही कार्यवाही की जा सके इस मौके पर मौजूद पन्नूगंज एसएचओ मनोज ठाकुर, उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिलेश कुमार सिंह, फिरोज खां,महिला कांस्टेबल साधना पांडेय, प्रधानाचार्य गौरी शंकर सिंह, अध्यापक रोहित सिंह, मयंक त्रिपाठी, राहुल सिंह, कौशल बिंद, व विद्यालय के छात्र छात्राएं

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार