सोनभद्र

चुनाव में किसी दल के द्वारा आतिशबाजी को लेकर दिए हिदायत

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता )निकाय चुनाव को लेकर पटाखे गोदाम का निरीक्षण कर दिए निर्देश।घोरावल । पटाखा और आतिशबाजी लाइसेंस धारियों के गोदाम और अभिलेखों का भौतिक सत्यपान को लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी रमेश कुमार व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
आगामी नगर निकाय चुनाव तथा सामयिक निरिक्षण हेतु घोरावल के पटाखा व्यवसाईयों राजकुमार पुत्र राधेश्याम, छटंकी पुत्र मोहम्मद इस्लाम तथा लल्लू पुत्र अताउल्लाह निवासी क़स्बा घोरावल के भंडार गृह का स्थलीय निरिक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया. इस अवसर पर क़स्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह व अन्य उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम रमेश कुमार ने मौजूद
सभी को लाइसेंस की शर्तों के अनुसार भण्डारण करने हेतु निर्देशित किया गया और क्रय किए गए स्टाक और विक्रय की गई सामग्री को अपने रजिस्टर में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी व्यवसायियों को बताया गया कि बिना तस्दीक किए किसी को पटाखा विक्रय ना करें आगामी निर्वाचन में अगर मतदान के समय किसी भी पटाखा और आतिशबाजी की घटना होगी तो संबंधित व्यवसाई जिम्मेदार होंगे। इस दौरान सीओ घोरावल अमित कुमार ने सभी पटाखा व्यापारियों के नाम नंबर अपडेट दर्ज कराते हुए किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा खरीद को लेकर तत्काल थाने चौकी को सूचना देने को अवगत कराने को दिशा निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार