सोनभद्र

निजी अस्पताल में गरीब मरीज के आर्थिक शोषण पर हुआ हंगामा

(मरीज को निजी अस्पताल से सीएचसी ले जाते परिजन)

अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम की सांठगांठ में पीस रहे मरीज

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अल्ट्रासाउंड व प्राइवेट नर्सिंग होम की संयुक्त मिलीभगत से गरीब मरीजों का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है। गरीब, अशिक्षित मरीजों के आर्थिक शोषण को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने निजी नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। पीड़ित मरीज कालबा देवी 35 वर्ष पत्नी शिव कुमार गोंड निवासी डूमरडीहा ने बताया कि पेट मे दर्द होने पर गत 28 मार्च को दुद्धी डिग्री कॉलेज मोड़ स्थित मिशन डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। अल्ट्रासाउंड के उपरांत अल्ट्रासाउंड सेंटर वालों ने कस्बे में ही प्रेरणा हॉस्पिटल में उसे सौंप दिया। पहले अल्ट्रासाउंड वाले द्वारा 850 रुपये जमा कराकर उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। बाद में प्रेरणा हॉस्पिटल पहुंचने पर उसे ₹2000 लेकर खून जांच की गई। गर्भाशय में सूजन होने का की बीमारी बताकर उससे ₹18 सौ लेकर दवा दे दिया गया। दवा कोई काम न करने पर महिला पुनः 25 अप्रैल को प्रेरणा हॉस्पिटल पहुंची। दुबारा खून जांच ₹2150 लेकर दुबारा ब्लड की जांच की गई और मरीज से ₹10000 की मांग की जाने लगी। गरीब मरीज के पास पैसा ना होने से रोते हुए प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा से बात की। प्रधान सहित उनके साथ पहुंचे लोगों ने बताया कि अभी थोड़ी देर पहले रजखड़ गांव निवासी क्षय रोग से ग्रसित मरीज राजकुमार पुत्र रामऔतार 28 वर्ष का भी फोन आया था। उसके द्वारा भी बताया गया कि प्रेरणा अस्पताल में टीबी के मरीज से गलत तरीके से 25 हजार रुपये लेकर कल से इलाज किया जा रहा है। एक दिन में जमीन गिरवी रखकर 25 हजार देने व कोई दवा काम न करने के बावजूद दूसरे दिन पुनः 10 हजार की डिमांड की जाने लगी। गरीब मरीज के पास पैसा न होने पर ग्राम प्रधान को सूचना दिया हूँ। प्रधान प्रतिनिधि ने हॉस्पिटल के जिम्मेदारों से बात कर हंगामा शुरू कर दिया साथ ही 112 पर डायल भी किया। हंगामा होते देख तत्काल 5 हजार वापस किया। मरीज की हालत सही न देख तत्काल उसे सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि बृजेश ने बताया कि गरीब मरीजों का एक-एक पैसा वापस कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App