सोनभद्र

फर्जी ड्राइवरी लाइसेंस व वाहन संबंधी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जी ड्राइवरी लाईसेंस एवं वाहन सम्बन्धी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह तीनों एआरटीओ दफ्तर के समीप एकदम दुकान में बैठकर अवैध कार्य करते थे। क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को लोढ़ी चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक रंजीत कुमार मय हमराही गण के उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी के शिकायत प्रार्थना पत्र के जांच के क्रम मे एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचकर कार्यालय के पास स्थित सीएससी जनसेवा केन्द्र की जांच करने के दौरान यथार्थ कटरा मे जय गुरुदेव फोटो स्टेट की दुकान को चेक किया गया तो दुकान पर बैठे आकाश यादव पुत्र जय कुमार यादव निवासी जैत (परासी पाण्डेय) थाना राबर्ट्सगंज, संजय यादव पुत्र बचाऊ यादव निवासी जैत थाना राबर्ट्सगंज, अवधेश बियार पुत्र भगवानदास बियार निवासी जिला अस्पताल के पीछे लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज के पास अवैध रुप से 36 अदद डीएल व मुहरें तथा मोबाइल व लैपटाप बरामद हुआ। जिससे उपरोक्त तीनो व्यक्ति अवैध तरीके से ड्राईविंग लाईसेंस तथा मोटर गाड़ियों के फर्जी कागजात बनाने का में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ। उक्त तीनो व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि में गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान