सोनभद्र

म्योरपुर मे शुक्रवार को बनाए गए एक हजार स्मार्टकार्ड

एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायतों का दौरा कर किया निरीक्षण,

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि

म्योरपर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में स्मार्ट कार्ड बनाने का काम जोर पकड़ रहा है।सी डी ओ के कड़े निर्देश के बाद शुक्रवार को 1 366 स्मार्ट कार्ड खबर लिखे जाने तक बन चुके थे। एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने दर्जन भर गांव का दौरा कर पंचायत सहायको द्वारा बनाए जा रहे स्मार्ट कार्ड के प्रगति की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ समस्याएं सुनी।उन्होंने सफाई कर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यक्रति, आशा बहनों से भी लोगो को जागरूक करने का अपील करते हुए कहा की सभी लोग सहयोग करे।स्मार्ट कार्ड स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए गरीबों को मददगार साबित होगा।जिन लोगो ने कार्ड बनवाया है और बीमार हुए है उन्हे इसका लाभ मिल रहा है। वही पंचायत सहायकों ने बताया कि जिनका लिस्ट में नाम है उन्हे सूचना देने के बाद भी वे पंचायत भवन नही पहुंच रहे है।ऐसे में घर घर जाकर स्मार्ट कार्ड बनाना पड़ रहा है।ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुलडोमती में सबसे ज्यादा 18 हजार स्मार्ट कार्ड अभी और बनना है जबकि पिछले दिनों 5 हजार कार्ड बन चुके है।यह गांव सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान