सोनभद्र

चतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पर आज हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा किया गया

पन्नूगंज सोनभद्र अरविंद गुप्ता

चतरा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र( तियरा,)चतरा पर आज हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे के द्वारा किया गया, इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ सोनभद्र डॉक्टर आरजी यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ सुमन, इंडियन बैंक डी एल, एम, अरुण कुमार पांडेय, इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक रामगढ़ प्रेम निरंजन, समेत कई लोग मौजूद रहे। इंडियन बैंक की तरफ से लगवाए गए हेल्थ एटीएम मशीन के उद्घाटन पर सदर विधायक ने स्वयं चेकअप कराया

और उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हेल्थ एटीएम मशीन से गरीब रोगियों को सुविधाएं मिलेगी। शुगर, ऑक्सीजन लेवल, बीपी, हाइट आदि का निःशुल्क जांच उपरोक्त मशीन से किया जाएगा । तत्पश्चात भाजयुमो चतरा मंडल द्वारा लगवाए गए स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन व मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण अतिथि गणों ने किया। *इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चतरा डॉक्टर कीर्ति आजाद* बिंद, संतोष शुक्ला जिला मंत्री भाजपा ,योगेंद्र बिंद पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री भाजपा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा (मंडल महामंत्री चतरा भाजपा व क्षेत्र पंचायत सदस्य कसारी बिनय श्रीवास्तव), रामकुमार पटेल मंडल उपाध्यक्ष भाजपा चतरा, क्षेत्रीय आशा ऐनम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार