सोनभद्र

विंडमगंज पुलिस ने दुद्धी निवासी युवक को गैरइरादतन हत्या के आरोप मे कनहर नदी पुल से किया गिरफ्तार

विंडमगंज/सोनभद्र (राम आशीष यादव) विंडमगंज पुलिस ने दुद्धी निवासी युवक को गैरइरादतन हत्या के आरोप मे कनहर नदी पुल से किया गिरफ्तार। वादी सुकन यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी पकरी विंडमगंज ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी भागीरथी यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी ग्राम टेढ़ा दुद्धी द्वारा मेरे लड़के कामश्वेर यादव को किसी वाद विवाद को लेकर गाली गुप्ता देते हुए उसके सिर पर लाठी से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया, इलाज के दौरान कामेश्वर यादव की मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना विंडमगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 28/2023 धारा 323, 504, 308, 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे घटना में संलिप्त अभियुक्त भागीरथी यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी ग्राम टेढ़ा दुद्धी को कनहर नदी पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 विजय प्रताप सिंह थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. का0 अजय कुमार, थाना विण्ढ़मगंज, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार