सोनभद्र

रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या के आरोपी को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) गड़ही ग्राम धर्मदासपुर थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र में एक व्यक्ति विश्वनाथ पुत्र छोटक पासवान निवासी ग्राम धर्मदासपुर थाना रामपुर बरकोनिया के अज्ञात कारण से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। ओम प्रकाश पासवान द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दी गयी कि मेरे पिता विश्वनाथ को मेरे ही पड़ोसी रामकुमार पासवान उर्फ कुमार पुत्र बुडुक निवासी रघुनाथपुर रामपुर बरकोनिया ने लाठी व कुल्हाडी से मार मारकर हत्या कर दिया था । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना रामपुर बरकोनिया पर मुकदमा अपराध संख्या 17/2023 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की कार्रवाई प्रचलित की गयी । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे राममपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त रामकुमार पासवान उर्फ कुमार पुत्र बुडुक पासवान निवासी ग्राम रघुनाथपुर रामपुर बरकोनिया को धंधरौल बंधा के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशादेही पर आला कत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि घर के बाहर मेरी मां बारिश में भीग रही थी मैं अपनी मां को छाया में करने के लिए जा रहा था कि गड़ही ग्राम धर्मदासपुर चन्दू की दुकान के पास साइकिल पर सवार होकर विश्वनाथ आ गया और पूछने लगा कि कहा जा रहे हो उसके पूछने पर मैने कहा कि तुमसे क्या मतलब जब कि हमारा-तुमारा कोई रिश्ता नही है, जब भी तुम कुछ बोलते हो या कोई टिका-टिप्पणी करते हो तब मेरे घर में कोई अनहोनी हो जाती है, इस बात पर विश्वनाथ तेज आवाज में बोला जिससें मै गुस्से में कुल्हाड़ी से विश्वनाथ के चहरे व गले पर लगातार पीटता रहा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. थानाध्यक्ष श्री रामदरश राम, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 गोविन्द यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 तबरेज खाँ, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 विजय बहादुर, यादव थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
5. म0का0 सोनम, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App