सहकारी समिति रामगढ के अध्यक्ष व सदस्यों का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

रामगढ़ के क्षेत्र पंचायत चतरा अंतर्गत साधन सहकारी समिति रामगढ़ के अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि अजीत चौबे भाजपा जिला अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि धर्मवीर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा के रूप में उपस्थित के द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण ,व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,वही मुख्य अतिथि के द्वारा नवनिर्वाचित

कोऑपरेटिव अध्यक्ष विनोद मिश्रा को शपथ दिलाया गया नवनिर्वाचित कोआपरेटिव अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के द्वारा सभी सदस्यों को शपथ दिलाया गया इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के द्वारा जय जवान जय किसान का नारा दीया गया कहा की हम किसानो के हित के लिए हमेशा समर्पित रहने का हर संभव प्रयास करेंगे। उनके कार्यकाल में किसानो को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की साधन सहकारी समिति में परिवर्तन किया जा रहा है ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव तक बैठा दिया गया है गांव में ही सब कुछ प्राप्त हो रहा है गांव का प्राइमरी स्कूल बदल गया है पहले विद्यालय में दरी पर बैठाया जाता था अब टेबल ,मेज पर बैठाया जाता है साधन सहकारी समिति का मोबाइल बैन सरकार द्वारा चलाई गई है जो सोनभद्र मे हरी झंडी दिखाकर हर गांव गांव में मोबाइल बैन जा रही है किसानों के हित के लिए नई समिति में बदलाव सरकार कर रही है मुख्य अतिथि ने बताया कि सहकारिता के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब सहकारिता बदलने जा रही है तीन पेट्रोल पंप साधन सहकारी समिति में पास हुआ है जिसमें 1 चतरा ब्लॉक में पास हुआ चतरा ब्लॉक में बहुत जल्द साधन सहकारी समिति पेट्रोल पंप खुलने जा रहा है किसान हित के लिए यह पेट्रोल पंप खुल रहा है वही
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा की यह नई समिति किसान हित के लिए काम करें अध्यक्ष पद ही सेवा के लिए होता है कोई भी जनप्रतिनिधि हो वह समाज सेवा का ही मुख्य उद्देश्य होता है साधन सहकारी एक बड़ा माध्यम होता है किसानों के सेवा करने के लिए। हम लोगों से जो मदद चाहिए हम लोग देने के लिए तत्पर हैं सभी को बधाई दी, पूर्व वाईस चेयरमैन आलोपी चन्द्र अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना धांगर ,समेत अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।
नवनिर्वाचित कोआपरेटिव उपाध्यक्ष आलोक कुमार बिंद,
सदस्य राजेश कुमार सिंह, अखिलेश, जगरनाथ राम, राजन चंद्र, इंद्र बहादुर मोर्य, कलावती देवी, विमला देवी, समारोह में प्रमुख रूप से तपेशी धांगर नवनिर्वाचित कोआपरेटिव अध्यक्ष सोढ़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष चतरा राज बहादुर सिंह,भूपेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, अविनाश शुक्ला, कमलेश ओझा, सुभाष अग्रवाल, सैलानी ,राम मुरत गुप्ता ,विजय कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान रैयां अनिल मिश्रा ,ग्राम प्रधान दुबौलिया वीरेंद्र पटेल, ढोढरी प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद्रवंशी, रामगढ़ प्रधान बलराज मोर्य, समेत तमाम लोग मौजूद रहें.
कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह पटेल ने किया।



