बभनी पुलिस ने हत्या के प्रकरण में संलिप्त 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) बभनी पुलिस ने हत्या के प्रकरण में संलिप्त 2 आरोपी को किया गिरफ्तार। वादी राजपाल गोड़ पुत्र गुरु दयाल गोंड़ निवासी पतखिरना बभनी अभियुक्तगण बलिराम बैगा पुत्र रामजीत, महेन्द्र बैगा पुत्र बलिराम बैगा, रविन्द्र बैगा पुत्र विश्वनाथ निवासीगण पतखिरना, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र द्वारा वादी के पुत्र शंकर निवासी उपरोक्त को होलिका त्यौहार पर होलिका जलाने की बात को लेकर हत्या करने की धमकी देना तथा हत्या कर देना के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मुकदमा अपराध संख्या 35/2023 धारा 302, 201, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में थाना बभनी पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1. गोविन्द बैगा पुत्र रमई बैगा व शिव नरायन पुत्र हीराशय निवासीगण पतखिरना बभनी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दो अदद बारुदी गन बरामद किया गया। घटना के सम्बन्ध में यह तथ्य सामने आया कि गाँव की एक लड़की बजे घर के पास जंगल में लकड़ी काटने गयी थी जहां पर मृतक शंकर गोड़ भी जंगल में उस लड़की से मिला था । मृतक शंकर गोड़ उसी लड़की से नाले के पास बातचीत कर रहा था कि गांव के ही रहने वाले गोविन्द बैगा व शिव नारायन बैगा एक सुअर का शिकार करने के लिए जंगल में सुअर को दौड़ा रहे थे । शिव नरायन ने सुअर को मारने के लिए गोली चलाई परन्तु गोली नहीं चली तब शिव नरायन ने गोविन्द से बोला कि सुअर नाले की तरफ भाग रहा है गोली चलाओ गोविन्द द्वारा फायर करने पर गोली सुअर को न लगकर शंकर गौड़ को लग गयी और उसकी मृत्यु हो गयी तथा उसके कुछ छर्रे उस लड़की को भी लगे । घटना के बाद दोनो अभियुक्तगण वहा से भाग गया।अभियोग उपरोक्त में वादी द्वारा बलिराम बैगा पुत्र रामजीत,महेन्द्र बैगा पुत्र बलिराम बैगा,रविन्द्र बैगा पुत्र विश्वनाथ निवासीगण पतखिरना बभनी की नामजदगी गलत पायी गयी एवं धारा 302, 506 भादवि का अपराध होना नहीं पाया गया बल्कि प्रकाश में आये अभियुक्तगण गोविन्द बैगा व शिव नरायन निवासीगण-पतखिरना, थाना बभनी जनपद सोनभद्र द्वारा पंजीकृत अभियोग की धारा 304, 201, भादवि का अपराध किया जाना पाया गया ।
1. गोविन्द बैगा पुत्र स्व0 रमई बैगा, निवासी पतखिरना, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2. शिवनरायन पुत्र स्व0 हीराशय निवासी पतखिरना, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
बरामदगी का विवरण
1. 02 आदद बारुदी गन व चार लोहे के टुकड़े ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमित सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 भरत यादव, हे0का0 भइया लाल यादव,5.हे0का0 अक्षय यादव,का0 जयप्रकाश, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।



