सोनभद्र

घोरावल संतोष हत्याकांड का हुआ खुलासा, प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर किया था हत्या

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल संतोष हत्याकांड का हुआ खुलासा, प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर किया था हत्या। मुकदमा अपराध संख्या 54/2023 धारा 364, 302, 201, 34, 120बी भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी थाना घोरावल आरोपी 1-नीशू शाह उर्फ सद्दाम पुत्र मो० इद्रिश शांह उर्फ लल्लन, 2. आफताब उर्फ अल्ताबू पुत्र इद्रिश शाह उर्फ लल्लन 3- मो0 इद्रिश शाह उर्फ लल्लन पुत्र स्व) दरगाही निवासीगण वार्ड न0- 05 कस्बा घोरावल 4. संदीप उर्फ मिट्ठू अग्रहरी पुत्र दीना अग्रहरी निवासी वार्ड न0- 01 कस्बा घोरावल ने षडयंत्र रचकर अपहृत मृतक संतोष पुत्र रामनाथ निवासी वार्ड नम्बर 01 कस्बा घोरावल थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
को गल्ला लोड कराने के बहाने घर से ले जाकर हत्या कर ग्राम करीबराँव स्थित बेलन नदी पुल के नीचे लाश को छिपाकर फरार हो
गये थे। अपहृत संतोष उपरोक्त की हत्या का कारण यह था कि संतोष उपरोक्त द्वारा नीशू शाह उपरोक्त की प्रेमिका काजल पाठक पुत्री गोपालनाथ पाठक निवासी मुड़िलाडीह (पठकागाँव) थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के साथ बत्तमीजी करने तथा उसकाने पर, और दिनांक 25.03.2023 को नीशू शाह के दुश्मन बचऊ मिया पुत्र कुरबान से संतोष के परिवार से झगड़ा हुआ था, उक्त मामले में नीशू शाह के भाई व पिता द्वारा विपक्षी बचऊ मिया के विरूद्ध एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा लिखवाने के लिए प्रयास किये, संतोष के पिता रामनाथ द्वारा सुलह कर लेने नाराज होकर संतोष को सबक सिखाने के लिए गल्ला लोड करवाने के बहाने ले जाकर बीयर की बोतल के टुकड़े से गला रेत कर दिनांक 29.03.2023 की रात में हत्या कर शव को करींबराँव स्थित बेलन नदी पुल के नीचे छिपा दिया गया और फरार हो गये थे। विवरण इस प्रकार है
गिरफ्तारी का स्थान:- ग्राम मुड़िलाडीह से समय करीब 06.15 बजे दिनांक 02.04.2023
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- नीशू शाह उर्फ सद्दाम पुत्र मो0 इद्रिश शाह उर्फ लल्लन निवासी वार्ड नम्बर 5 कस्बा घोरावल, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
उम्र करीब 28 वर्ष
2- काजल पाठक पुत्री गोपालनाथ पाठक निवासी ग्राम मुड़िलाडीह थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी आला कत्ल………..
1-एक अदद बीयर की बोतल का नुकीला टुकड़ा
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1-नि० श्री अंजनी कुमार राय प्रभारी निरीक्षक घोरावल, जनपद सोनभद्र
2-नि0 श्री मनोज कुमार निरीक्षक अपराध थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
3-हे0का0 हरिनरायण यादव थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
4- हे0का0 राजेन्द्र यादव थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
5-हे0का0 प्रमोद कुशवाहा थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
6- का0 आकाश कुमार थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
7-म0का0 प्रतिभा वर्मा थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App