सोनभद्र

रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) रामनवमी पर चोपन नगर में निकलने वाले प्रख्यात शोभायात्रा का दृश्य मनोहारी रहा। भक्तों ने गगनभेदी नारों के साथ जमकर गुलाल उड़ाए। पूरा नगर केसरिया झंडे से पटा रहा। झांकियों को देखने के लिए लोग एकटक नजरें टिकाए रहे। कैलाश मंदिर प्रांगण से गुरुवार की दोपहर बाद महावीरी झंडा की मुख्य शोभायात्रा विधि-विधान से पूजन कर प्रस्थान हुआ। हजारो की भीड़ से निकले शोभायात्रा का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ा लोग उसमें शामिल होते गए। कैलाश मंदिर परिसर में पूजन व अभिषेक के उपरांत जुलूस अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ।’ यात्रा में शामिल होने की उमंग यह रही कि बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मानों संपूर्ण परिक्षेत्र शोभायात्रा का हिस्सा बन गया हो। प्रितनगर, लोको कालोनी, हिल कालोनी, अवकाश नगर,गौरव नगर, बस स्टैंड होते हुए शोभायात्रा देर शाम चोपन बैरियर पहुंचा। जहां भक्तिभाव से शोभायात्रा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल राम दरबार, राधा-कृष्ण, वीर हनुमान, शिव-पार्वती सहित तमाम देवी-देवताओं की मनोरम दो दर्जन झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान युवाओं ने तलवार, लाठी, बरछा, भाला, गदा आदि के साथ शौर्य प्रदर्शन किया। जगह जगह सामाजिक व्यक्तियों व व्यापारियों द्वारा जुलूस में शामिल भक्तों को मिठाई के साथ शर्बत भी पिलाया।

*सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक*

रामनवमी शोभायात्रा में हर धर्म नतमस्तक दिखा। हिंदू, मुस्लिम,सिख, ईसाई सभी का तालमेल एक जैसा दिखा। शोभायात्रा के स्वागत में ठंडई, शर्बत व अल्पाहार से स्वागत करने के लिए होड़ सी मची रही। विभिन्न क्षेत्रों से आई झांकियां लोगों का मन मोह रही थी। अधिकांश लोग भगवा रंग का वेशभूषा पहने हुए थे।

*केसरिया रंग में रंगा रहा चोपन*

एक किमी लंबी शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन झांकियों के साथ उतने ही डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों व जय श्रीराम के नारों से पूरा नगर क्षेत्र भक्तिभाव में सराबोर रहा। शोभायात्रा अजय ट्रांसपोर्ट से निकल कर लगभग 5 किमी. का चक्रमण करते हुए बैरियर पर जाकर समाप्त हुआ।
शोभायात्रा में सभी लोगों में सेल्फी लेने की जुनुन शुरू से अंत तक बना रहा। इस मौके पर अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, राम सुंदर निषाद, सुनील सिंह, संजय जैन, प्रदीप अग्रवाल, उस्मान अली, गणेश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, राजू चौरसिया, विकास सिंह छोटकू, सुरेश जायसवाल, मनोज सिंह सोलंकी, विकास चौबे, सुशील पाण्डेय, अनील शर्मा, विट्टू सिंह शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग बाग मौजूद रहे वहीं शोभायात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पूरे यात्रा के दौरान चाक चौबंद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App