सोनभद्र

ट्रेन से कटकर बृद्ध की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के समीप ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।बुधवार की सुबह रेल नियंत्रण कक्ष चोपन ने चोपन थाने को सूचना दिया कि पोल नम्बर 138/37-39 इंडियन ऑयल के सामने बग्घानाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है।सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने में जुट गई।वही सोशल मीडिया के जरिये मृतक के पुत्र ने उक्त शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की।मृतक के पुत्र सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरे पिताजी इंद्रदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी बिल्ली मारकुंडी थाना ओबरा बीते मंगलवार से घर से लापता थे।जिसकी गुमशुदगी ओबरा थाने में दर्ज है।मृतक के पुत्र ने बताया कि मेरे पिता ओबरा तापीय परियोजना में कार्यत थे जो कि लगभग पाँच साल पूर्व रिटायर हो गए थे।बताया कि ना जाने किन परिस्थितियों में वह रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंच गए और उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।वही मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App