सोनभद्र

धूमधाम के साथ मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बेलकप में सम्राट अशोक की जयंती बडे धूमधाम से मनाई गई। उसमे बाद प्रभात फेरी निकाल कर सम्राट अशोक के पद चिन्हो पर आम लोगो संदेश दिया गया वक्ताओं ने बताया कि सम्राट अशोक एक महान शासक थे सम्राट अशोक का जन्म 304 ईसा पूर्व में हुआ था उनके पिता का नाम बिंदुसार तथा माता का नाम सुभद्राँगी था सम्राट अशोक बचपन से ही तेज दिमाग के एक होनहार थे अपने पिता के बाद जब सम्राट अशोक ने राजगद्दी संभाला तो अपने पिता के राज्य के साथ-साथ तमाम छोटी-छोटी राज्यों को अपने राज्य के अधीन कर लिया सम्राट अशोक ने 261 ईसा पूर्व में कलिंग पर चढ़ाई करके विजय प्राप्त किया कलिंग के युद्ध में करीब एक लाख से ज्यादा लोग मृत्यु प्राप्त हो गए और कम से कम डेढ़ लाख लोग घायल हो गए कलिंग युद्ध के इस भीषण नरसंहार से विचलित होकर सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया और युद्ध की नीति छोड़कर धर्म की नीति अपनाई और अपने पुत्र एवं पुत्री को बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए श्रीलंका में भेजा जिसके द्वारा पूरे विश्व में बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार हुआ सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में तमाम शिलालेखों का निर्माण करवाया सम्राट अशोक के द्वारा ही बनवाया गया शिलालेख आज भी हमें जगह जगह प्राप्त होते हैं इस अवसर पर पुर्व प्रधान बेलकप धर्मेन्द्र मौर्य, वर्तमान बेलकप प्रधान संजय सिंह,पईका प्रधान विजय शंकर मौर्य, रजधन प्रधान आजाद कुशवाहा, प्रधान महुआँव कला रामआसरे भारती,प्रधान चिरहुली अनिल कुमार,नागेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश मौर्य, विजय बहादुर मौर्य, महावीर मौर्य, कृष्ण मुरारी मौर्य, सच्चिदानंद मोर्य,नंदलाल मौर्य, संत कुमार मौर्य,कन्हैया मोर्य, शिव कुमार मौर्य,भागीरथी मौर्य,रविंद्र कुमार मौर्य लल्लन सिंह मौर्य, अशोक मोर्य, राजेश मौर्य रणजीत मोर्य, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान