सोनभद्र

बाबा जयगुरुदेव के सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रभु ध्यान ही दुनियां की अनमोल संपत्ति – पंकज महाराज

दुद्धी, सोनभद्र- बाबा जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष एवं बाबा जी के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज ने मंगलवार को ग्राम डुमरडीहा में आयोजित सत्संग में प्रभु ध्यान को ही जीवन का सबसे बड़ा संपत्ति बताया। उन्होंने कहा कि इस अनमोल संपत्ति का कोई मोल नही।यही एक ऐसी संपत्ति है,जो मरने के बाद भी साथ में जायेगा।
उन्होंने अपने 33 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा के दरम्यान जगह जगह सत्संग कार्यक्रम करते हुए चौदहवें पड़ाव के अंतर्गत खेल मैदान ग्राम डूमरडीहा पहुंचे। जहां स्थानीय भाई-बहनों ने गाजे-बाजे के साथ काफिले का स्वागत किया। सत्संग का शुभारंभ पंकज जी महाराज ने गुरु महाराज के चित्र पर माला अर्पित करते हुए दया-कृपा की याचना करके किया। इसके बाद अवधू सिंह यादव अध्यक्ष सोनभद्र, विजय शंकर यादव तह. अध्यक्ष, राम नरेश यादव ब्लाक अध्यक्ष, काली चरन यादव, सुभाष कुशवाहा प्रधान प्रतिनिधि डूमरडीहा, सोभनाथ प्रधान कटौंधी समेत सैकड़ो अनुयायियों ने पुष्पहार भेंट कर महाराज जी का स्वागत किया।

संस्थाध्यक्ष गुरु महाराज ने कहा यह सत्संग है। इसमें किसी व्यक्ति-धर्म या मजहब की निन्दा, आलोचना नहीं की जाती। यहां तो केवल प्रभु के भजन व भक्ति के प्रति भाव पैदा किया जाता है। पिछले जन्मों के पुण्य और महात्माओं की दया कृपा से यह मनुष्य शरीर मिला है, चौबीस घण्टे में सुबह-शाम एक-एक घण्टे बचाकर भगवान का भजन भी कर लिया करें। जिसके लिये यह मनुष्य शरीर मिला है। बाबा जयगुरुदेव ने तो देश के कोने-कोने में जाकर यह मानवता का तथा आत्म जागरण का सन्देश 116 वर्ष की उम्र तक दिया था।
उन्होंने सभी लोगों से शाकाहारी बनने की अपील भी की।कहा कि इस मनुष्य शरीर को जो हरि मन्दिर है इसको मांस का लोथड़ा डालकर अपवित्र न करें नहीं तो प्रकृति सजा दे देगी और कोई भी नशा न करें जिससे आंखों से मां, बहन, बेटी की पहचान खत्म हो जाय। आप शराब जैसे नशों का परित्याग करें जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर उमेश कुमार यादव, देवचन्द यादव बी.डी.सी. , सरजू प्रसाद यादव प्रधान टेढ़ा, डा. जय कुमार, अजय कुमार, डा. सन्तोष, नन्दू प्रसाद, सहयोगी संगत बाराबंकी के अम्बिका, पिण्टू भाई, डा. सहदेव दरियाबाद के साथ महामन्त्री बाबूराम यादव, आश्रम मथुरा के प्रबन्धक व उत्तर प्रदेश संगत के प्रा. अध्यक्ष सन्तराम चौधरी, बिहार प्रान्त के अध्यक्ष मृत्युन्जय झा, म.प्र. के प्रान्तीय अध्यक्ष नारेन्द्र सिंह बघेल, उपदेशक डा. कुंवर बृजेश सिंह, अनूप कुमार सिंह ‘बबलू’, नानक जी, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे। शांति और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान