सोनभद्र

गंगा की सहायक नदियों को स्वच्छ रखने के लिए वन प्रभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

चोपन/सोनभद्र। गुड्डू मिश्रा वन प्रभाग सोनभद्र के द्वारा मंगलवार को सोन नदी के छठ घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत गंगा की सहायक नदियों को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया इस दौरान गुरुद्वारा इंटर कॉलेज व कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय बैरियर के बच्चों के द्वारा स्वच्छता के ऊपर निबंध लेखन एवं चित्रकला आदि का कार्यक्रम भी किया गया। मौके पर मौजूद वन विभाग चुर्क के एसडीओ विनीत सिंह ने उक्त अवसर पर उपस्थित अतिथियों, कर्मचारियों व स्कूली बच्चों को गंगा स्वच्छता शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण हमारा पुनीत कर्तव्य है। नदियों को निर्मल बनाने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। आगे कहा कि नमामि गंगे योजना जो हमारे प्रधानमंत्री की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और 2014 में इसको लॉन्च किया गया उसके बाद से प्रत्येक वर्ष 16 मार्च से लेकर 31 मार्च तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है लेकिन इसका मतलब नहीं कि केवल गंगा नदी को ही स्वच्छ रखना है बल्कि गंगा की सहायक नदियां अथवा कोई भी नदी हो सबको स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को आगे बढ़कर कार्य करना होगा जिसके क्रम में आज यहाँ सोननदी के छठ घाट पर यह कार्यक्रम किया गया है| कार्यक्रम के दौरान बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगो ने सोन नदी पड़े कूड़ो को एकत्रित कर कूड़ेदान में डाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिये बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया| इस दौरान अमित रंजन, जिम्मेदार दास, प्रदीप अग्रवाल, त्रिलोकी दुबे, अंकिता यादव, बिट्टू सिंह, रामनाथ, अनिल सिंह, प्रमिला जायसवाल, हेमलता जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय,नीलम सिंह, प्रतिमा सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App