सोनभद्र

अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए दूसरे दिन भी 6 ने खरीदे पर्चे, 11 ने किया नामांकन

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव 2023-24

दुुद्धी,सोनभद्र- सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2023-24 के लिए नामांकन विक्री के दूसरे दिन भी अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 6 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे। वहीं 11 लोगों ने नामांकन भी दाखिल किया।
इस बाबत जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नंदलाल जी, उपाध्यक्ष के लिए निरंजन कुमार, गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर के लिए रामानुज सिंह,सुखसागर यादव व अवधेश प्रसाद शुक्ला और गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर के लिए राम सौरभ कुमार ने नामांकन फार्म खरीदा।
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन कुल 11 लोगों ने नामांकन भी दाखिल किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के दो दावेदार नंदलाल जी व शिवशंकर प्रसाद एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार एवं उपाध्यक्ष के लिए निरंजन कुमार एवं सचिव के लिए रामेश्वर प्रसाद राव व महेंद्र जायसवाल एवं सहसचिव प्रकाशन के लिए राजीव मिश्रा एवं गवर्निंग काउंसिल सदस्य वरिष्ठ के लिए सुखसागर यादव, अवधेश शुक्ला व रामानुज सिंह एवं गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए सौरभ कुमार ने नामांकन दाखिल किये। इसके अलावा पहले दिन सोमवार को भी तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि 29 मार्च को नामांकन की जांच एवं 31 मार्च को नामांकन वापसी एवं वैध पत्रों का प्रकाशन होगा। मतदान 3 अप्रैल को दिन के 11 बजे से 3 बजे तक होगा,उसके पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जायेगी। इस दौरान सदस्य जवाहर लाल,छोटेलाल एवं प्रहलाद पांडेय चुनावी प्रक्रिया में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान