सोनभद्र

हल्के बरसात में ही तालाब में तब्दील हो जा रहा है मारकुंडी गुरमा सम्पर्क मार्ग

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) जिला कारागार समेत गुरमा-मीनाबजार सम्पर्क मार्ग अधिकारियो के उपेक्षा का शिकार हो गया है इस मार्ग से गुरमा, मीना बजार, बेलछ, रूदौली चिरूई बाबा मंगलेश्वर धाम समेत दर्जनो गांवो को जोड़ने वाला एकमात्र सम्पर्क मार्ग है। हालत यह है मारकुंडी के समीप गुरमा मोड़ के समीप सड़क पर हल्की बरसात मे जल जमाव होते ही तालाब का आकार ले लेता है। जिसमें रोजाना सैकड़ों की संख्या में दोपहिया एंव चार पहिया फंस जाते है बहुत से दो पहिया वाहन सवार अनियंत्रित होकर जलजमाव भरे गढ्ढे मे गिरकर चोटहिल हो जाते हैं जिससे उनकी जान-माल की क्षति हो रही है।जबकी इस महत्वपूर्ण मार्ग जिला न्यायालय से कैदी वाहन लेकर जिला कारागार गुरमा रोजना आवगमन होने के साथ डीएम, एसपी समेत न्यायपालिका से जुड़े अधिकारी हर माह एंव आकस्मिक निरीक्षण भी किया करते है।बावजूद जिला प्रशासन के आलाधिकारीगण इस मार्ग के मरम्मत हेतु उदासीन रवैया अपनाए हुए है।जलजमाव से इस तालाब नुमा गड्ढे के जद मे आने से कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।वहीं दो पहिया वाहनों के साथ आम लोगों को पैदल चलने में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है यात्रा करने वाले दो व चार पहिया वाहन जान जोखिम मे डाल कर यात्रा करने पर मजबूर हो जाते है इस मार्ग से दर्जनों गांव का आवगमन होता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मारकुंडी- गुरमा सड़क मार्ग पर गड्ढे को भरकर मार्ग की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान