सोनभद्र

53 लाख के शराब के साथ 1 अंतरप्रांतीय तस्कर को दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र।(मु शमीम अंसारी) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में दिनांक 26.03.2023 को थाना दुद्धी पुलिस रजखड़ से हाथीनाला रोड पर गश्त कर रही थी कि रजखड़ से हाथीनाला की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रक संख्या RJ14GN0048 (इंजन नम्बर और चेचिस नम्बर खुरचा हुआ) जो जले हुए हालत मे गरदरवा मोड़ से पहले मुख्य सड़क पर खड़ी थी जिसकी चेकिंग की गयी तो ट्रक से सीग्रीम्स रिजर्व इम्पीरियल ब्लू ग्रीन विस्की 180 ML की 10560 बोतल, सीग्रीम्स रिजर्व इम्पीरियल ब्लू ग्रीन विस्की 375 ML की 3000 बोतल, मैकडावल नं0-1 750 ML की 3060 बोतल, कुल 16620 बोतल में 5320 लीटर अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 53 लाख 20 हजार रुपये) बरामद हुआ तथा मौके से एक अभियुक्त रामा राम पुत्र नेहरा राम निवासी मीठीयावास होडू थाना सिण्डरी जनपद बाडमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 36/2023 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471, भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया कि उपरोक्त शराब करनाल हरियाणा से ट्रक में भूसी के नीचे छिपाकर मालिक के कहने पर बिहार ले जा रहे थे मेरे मेरे ट्रक का अगला पहिया पंचर हो गया मैं पंचर पहिया पर ही गाड़ी को चलाते हुए ले जा रहा था कि रोड पर रगड़ होने के कारण टायर में आग लग गयी जिससे मेरे ट्रक के केविन व अगला हिस्सा जलकर छतिग्रस्त हो गया । मैं आग लगने के तुरन्त बाद मौके से भाग गया था ।

गिरफ्तारी का विवरण
रामा राम पुत्र नेहरा राम निवासी मीठीयावास होडू थाना सिण्डरी जनपद बाडमेर (राजस्थान) उम्र लगभग 26 वर्ष।

बरामदगी का विवरण
1- 16620 बोतलों में 5320 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, कीमती लगभग 53 लाख 20 हजार रुपये, (सीग्रीम्स रिजर्व इम्पीरियल ब्लू ग्रीन विस्की 180 ML की 10560 बोतल, सीग्रीम्स रिजर्व इम्पीरियल ब्लू ग्रीन विस्की 375 ML की 3000 बोतल, मैकडावल नं0-1 750 ML की 3060 बोतल)
2- एक अदद ट्रक संख्या RJ14GN0048 ।
3- एक अदद मोबाइल
4- 1300 रुपये नगद

गिरफ्तारी बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरण
1- प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र राय, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
2- उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
3- उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का0 संजय सिंह यादव, हे0का0 संजय यादव, का0 अंकुर तिवारी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
53 लाख के शराब के साथ 1 अंतरप्रांतीय तस्कर को दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App