सोनभद्र

शराब तस्करी-आग लगी ट्रक में भूसी के नीचे पुलिस ने बरामद की लाखों के शराब की पेटी

दुद्धी, सोनभद्र। शराब माफियाओं द्वारा शराब तस्करी के लिए अपनाये जा रहे भिन्न भिन्न तौर तरीकों से पुलिस को चकमा देना कोई नई बात नही है। कुछ इसी तरह से शराब तस्करी का नया मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को देखने को मिली। राजस्थान से बिहार की ओर जा रही बारह चक्का ट्रक नम्बर RJ14GN 0048 में धान की भूसी लदी थी। जिसमें अचानक आग लगने से ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे कोतवाल सुभाष चंद्र राय ने फायर बिग्रेड को बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया और अधजले ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक की जांच पड़ताल करते ही पुलिस के होश उड़ गये। कथित ट्रक में धान की भूसी के नीचे लाखों के मूल्य के अंग्रेजी शराब का जखीरा लदा था। कोतवाल श्री राय ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए, ट्रक को कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस उस पर लदी सैकड़ो पेटी महंगे शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।
उधर शराब तस्करी के इस नायाब तरकीब से अनजान पुलिस वालों की आंखे भी खुली की खुली रह गयी। इससे शराब तस्करों के बारे यह कथन बिलकुल ही सटीक बैठती है कि “तू डाल डाल, तो मैं पात पात।” यह तो संयोग ही रहा कि शराब लदी ट्रक में अचानक आग लग गयी और शराब तस्करों की पोल खुल गयी। वरना अब तक तो शराब तस्करों के माल ठिकाने पर बिहार पहुंच गया होता।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App