सोनभद्र

विवाहिता का शव टंकी में मिलने से सनसनी

दुद्धी, सोनभद्र । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव छत पर रखी पानी टंकी में पाए जाने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि रात में उसने श्रृंगार किया। पति-बच्चों के साथ हंसी-खुशी सेल्फी ली। सुबह उसका शव छत पर रखी पानी टंकी में पाया गया। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतका द्वारा बीमारी से तंग आकर जान देने की बात कही गई है।
बताते हैं पूजा देवी (30) पत्नी जयवंत कुमार निवासी जाबर के परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों के संयोग से दो बच्चे भी उत्पन्न हुए। हाल ही में पक्का मकान का निर्माण भी कराया गया था। सिर्फ छत की रेलिंग का कार्य बाकी रह गया था। इस बीच पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि पूजा ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया।
पूजा के घर से जो सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसकी तरफ से अपने पति से कई भावुक अपील की गई है। बीमारी से तंग आकर जान देने की बात कहते हुए लिखा गया है कि मैं आपके पास अपनी ढेर सारी यादें और दो बच्चे छोड़ कर जा रही हूं। अपना और बच्चों का ख्याल रखिएगा। मैं बीमारी से काफी तंग आ गई थी। आपको और बच्चों को झेलते हुए नहीं देखना चाहती थी इसलिए जीवन समाप्त करने का निर्णय लेना पड़ा। बच्चों को कभी रोने मत दीजिएगा। मेरे मम्मी, पापा, भाई आएंगे और मुझे मरा हुआ देखकर रोएंगे तो उन्हें संभाल लेना। जिगर के टुकड़ों का ख्याल रखना। उन्हें कभी किसी चीज की कमी मत होने देना। घर को मैं जैसे छोड़कर जा रही हूं। वैसे ही साफ सुथरा रखना। हर को बड़े शौक से बनवाया था पर यह मेरे नसीब में नहीं था..। बस शरीर लेकर जा रही हूं… मन आपके पास है। जिंदगी की तरह यह पर्चा भी भर गया है, मुझे माफ करना..।
इस सुसाइड नोट में कितनी सच्चाई है? यह तो पुलिस की जांच में ही सामने आएगा लेकिन पानी टंकी में डूबकर जान देने का मामला जहां लोगों को एकबारगी चौंका दे रहा है। वहीं लोगों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं क्षेत्राधिकारी दद्दन प्रसाद का कहना था कि महिला ने खुदकुशी की है। उसने मौके पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App