सोनभद्र

तेज आंधी पानी के साथ पड़े ओले तैयार फसल हुए बर्बाद किसानों की बढ़ी चिंता

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) मौसम बदला करीब एक घंटे की तेज बारिश व हवा के साथ ओले गिरे। नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश व हवा के साथ ओले पड़ने के बाद किसानों की चिंता फिर से बढ़ गई। खेत में खड़ी फसल लगभग बारिश के कारण बर्बाद हो गई। चोपन क्षेत्र के आसपासके इलाकों में मूसलाधार बारिश का जोर दिखा जिसमें करीब आधे घंटे से ज्यादा ओले के साथ तेज बारिश हुई। जिले में गेहूं की फसल कटने को तैयार है. इस समय बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों को एक बार फिर से चिंता में डाल दिया.बारिश के बाद गेहूं की तैयार फसलें खेत में झुकी हुई नजर आई. जहां ओलावृष्टि से फसल खराब होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब हो कि सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया और दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। गेहूं में बाली आई हुई और बारिश के साथ हवा फसल नुकसानदायक रही। इससे गेहूं की पैदावार कम हो सकती है। सरसों अरहर की फसल भी पककर तैयार है और बारिश के कारण उसके दाने गिर गए। इससे भी काफी नुकसान किसानों को हुआ है। बारिश के कारण आम के बौर में फफूंदी लगने का डर है और आम पर काफी बौर आने से उत्साहित किसानों के चेहरे पर उदासी आ गई है। वहीं जिस आलू की अभी खोदाई नहीं हुई है, उसमें गलाव शुरू हो जाएगा। इसके अलावा
हरी सब्जियों पर भी मौसम की मार से खासा असर पड़ा है जिससे तोरई , नेनूआ, लौकी, हरा साग व खीरा कोहंड़ा आदि की फसल भी बारिश के कारण प्रभावित हुई है वहीं तेज आंधी की वजह से कई बिजली के खंभे तो दर्जनों पेंड़ धरासायी हो गये चोपन गाँव में एक कच्चे मकान पर निम का पेंड़ गिर गया तो वैरियर पर एक आटो पर भी पेंड़ गिर गया हलाकि किसी को कोई चोट नहीं आईरविवार को मौसम सुबह से ठीक था, लेकिन दोपहर बाद करीब 3 बजे मूसलाधार बारिश होने से शाम को मौसम में ठंडक महसूस की गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान