सोनभद्र

आपदा प्रभावित किसानों के साथ सरकार ने किया मजाक

बेहद कम मुआवजे की घोषणा की गई
सोनभद्र जैसे अति पिछड़े जनपद को शामिल ना करने से आक्रोश
सोनभद्र। बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मात्र 13 करोड़ की राशि राहत के लिए देना किसानों के साथ मजाक है. सरकार ने 33% क्षति की शर्त लगाकर बहुत सारे किसानों को मुआवजा राशि से वंचित कर दिया है. अभी प्रदेश के महज 6 जिलों को ही आपदा राहत में शामिल किया गया है. सोनभद्र जैसे अति पिछड़े जिले को भी शामिल नहीं किया गया है. सोनभद्र में इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसल ही नहीं नष्ट हुई है अपितु आदिवासियों के जीवन में आय का महत्वपूर्ण साधन महुआ आदि वन उपजों का भी भारी नुकसान हुआ है. सरकार ने आम जैसे फलों का नुकसान भी राहत में नहीं लाया है. ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. आर. दारापुरी ने कहा की सरकार को प्रदेश में आई इस प्राकृतिक आपदा में किसानों की तत्काल मदद करनी चाहिए. बिना किसी शर्त के उनके नुकसान हुए गेहूं, मटर, चना, सरसों, अरहर और वन उपज महुआ व आम जैसे फसलों का संपूर्ण मुआवजा देना चाहिए. उन्होंने इस आपदा में सरकार के कृषि मंत्री द्वारा बीमा कंपनियों के जरिए मुआवजा दिलाने की घोषणा पर भी चिंता जाहिर की. क्योंकि आमतौर पर बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को मुआवजा नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के मुआवजे को बीमा कंपनियों के ऊपर छोड़ने की जगह खुद जवाबदेही लेनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App