सोनभद्र

बृजेश सिंह और एसओजी ने अन्तर्जनपदीय बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश कर चोरी की दर्जनों बाइक के साथ 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

मिर्जापुर (अरविंद गुप्ता) बृजेश सिंह और एसओजी ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर चोरी की दर्जनों बाइक के साथ 5 आरोपी को किया गिरफ्तार। 2 अवैध तमंचा और कारतूस बरामद। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा वाहनों की चोरी व बिक्री करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने के निर्देश दिये गये है।

कोतवाली देहात एसएचओ बृजेश सिंह क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा चोरी के बाइक की बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुआ। उक्त सूचना पर एसओजी व स्वाट,सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मौके से 5 व्यक्तियों को बाइक सहित पकड़ा गया । जिन्होने पूछताछ मे अपना नाम उधम सिंह उर्फ डब्बू पुत्र केदार सिंह निवासी दामोदरपुर कछवा,नैतिक कन्नौजिया पुत्र रामतीर्थ निवासी इटकौली गोसाईगंज सुल्तानपुर,सौरभ पटेल पुत्र त्रिभुवन पटेल निवासी रखौना मिर्जामुराद,दीपक पुत्र बबलू निवासी रामपुर बसौरा बाजार थाना मोतीगरपुर सुल्तानपुर,अमित प्रकाश सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी बहाउद्दीनपुर गोसाईगंज सुल्तानपुर बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 5 बाइक, मास्टर चाबी,5 मोबाइल तथा अभियुक्त उधम सिंह उर्फ डब्बू व नैतिक कन्नौजिया उपरोक्त के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर बिक्री हेतु इकट्ठा कर रखी हुई चोरी की अन्य 6 बाइक को भी बरामद किया गया।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे कोतवाली देहात पर मुकदमा अपराध संख्या 58/2023 धारा 379,411, 413,414, 419,420,467,468,471 भादवि मुकदमा अपराध संख्या-59/2023 व मुकदमा अपराध संख्या 60/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी उधम सिंह उर्फ डब्बू (सरगना) व नैतिक कन्नौजिया द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे मिलकर जनपद वाराणसी, भदोही, मीरजापुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर सहित अन्य आसपास के जिले से बाइक को मौका देखकर मास्टर चाबी की मदद से चोरी करते हैं तथा साथ में अपनी सुरक्षा हेतु अवैध तमंचा भी रखते है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेश सिंह मय टीम
प्रभारी निरीक्षक एसओजी माधव सिंह मय टीम
प्रभारी स्वाट राजेश जी चौबे मय टीम

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान