सोनभद्र

रामनवमी पर्व के मद्देनजर रेणुकूट चौकी परिसर मे प्रदीप सिंह चंदेल ने किया पीस कमेटी का मीटिंग

रेणुकूट/सोनभद्र (जी के मदान) रामनवमी एवं रमजान पर्व के मद्देनजर रेणुकूट पुलिस चौकी परिसर मे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी पिपरी श्याम प्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के समाजसेवी व धर्म प्रेमियों की एक बैठक की गई। बैठक में थाना एसडीएम पिपरी ने कहा कि शासन के द्वारा मिले दिशा निर्देश के अनुसार ही आप आगामी राम नवमी एवं रमजान का पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे। पूर्व में पर्व जैसे मनाया जाता रहा है ठीक उसी के अनुरूप आप पर्व को मनाएंगे। कोई भी नई परंपराओं का शुरुआत नहीं करेंगे, ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग मधुर ध्वनि के साथ करेंगे साथ ही साथ सक्षम अधिकारी से आदेश भी करा कर रखेंगे। आपस में भाईचारा व मेल मिलाप बनाए रखेंगे, जगह-जगह पर महावीरी झंडा व मंदिरों में होने वाले पूजा पाठ के दौरान संबंधित समिति के लोग अपने-अपने वॉलिंटियर को निगरानी हेतु रखेंगे तथा हमें भी समिति के वॉलिंटियरो की सूची उपलब्ध कराएंगे। सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहां की आप पर्व को शांतिपूर्ण मनाइए आपके साथ स्थानीय पुलिस सदैव आपके सहयोग के लिए मौजूद रहेगा।आवश्यकतानुसार भीड़भाड़ वाले इलाके में जगह-जगह पर पुलिस व महिलाओं वाली भीड़ के जगह पर महिला पुलिस की भी व्यवस्था बना दी जाएगी।पर्व मनाने में अगर किसी भी क्षेत्र के लोगों को किसी तरह का कोई परेशानी हो तो हम तक अवश्य बताएं उसका समाधान स्थानीय पुलिस एवं नगर अध्यक्ष के माध्यम से कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम संतोष यादव,रेणुकूट चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह, एसआई महेंद्र यादव, रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह,पिपरी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ,बिंदु गिरी, पाचू गिरी ,राजेश सिंह, राकेश सिंह , अख्तर अली,अजीत गुप्ता,अंकुर जयसवाल रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, बलवीर सिंह ,आशुतोष पांडे आदित्य सोनी सहित नगर के संभ्रांत व्यक्ति शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान