सोनभद्र

कमला पांडे को पराजित कर जगत मोहन हुए विजई, मतदाताओं में हर्ष

सोनभद्र ओम प्रकाश गुप्ता संवाददाता

सोनभद्र। जिले के सभी साधन सहकारी समिति एवं उपभोक्ता समितियों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। कहीं निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया तो कहीं मतों की गणना कराते हुए चयन हुआ। अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले सदस्यों का भी चयन किया गया। वहीं दुद्धी लैम्पस में ‌विरोध के चलते रविवार को चुनाव नहीं हुआ। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर सहकारी समिति परराबर्ट्सगंज से सटे साधन सहकारी समित सजौर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव हुआ। यहां तनाव की स्थिति को देखते हुए उप जिलाधिकारी रमेश कुमार की मौजूदगी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। जहां मतदान के जरिए बस 2 मत पाकर पराजित हुए कमला पांडे तो वही 4 मत पाकर 2 मतों से अध्यक्ष पद पर जगत मोहन मिश्रा और उपाध्यक्ष पद पर विवेक चौबे निर्वाचित हुए। यहां सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स तैनात रही। इस मौके पर ईश्वर प्रसाद, सुशील पाठक, पवित मौर्य, राजेंद्र, अखिलेश त्रिपाठी, थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ,नई बाजार चौकी इंचार्ज श्रीकांत राय, सूरज मिश्रा, हृदय नाथ मिश्रा, विमलेश पांडेय प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार