सोनभद्र

घोरावल से अपहृत बच्चे की चुनार मे हत्या,पुलिस और किडनैपर मे मुठभेड़ होने की चर्चा

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय)

-घोरावल से अपहृत बच्चे की चुनार मे हत्या,पुलिस और किडनैपर मे मुठभेड़ होने की चर्चा

-भारी संख्या में पुलिस बल घोरावल के पेढ़ गांव में तैनात

-आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची

-एडीएम व एडिशन एसपी भी मौके पर पहुंच गांव को वालों को समझाएं बुझाने में लगे

-मासूम अनुराग पाल का चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक तालाब से मिला था शव

-मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी

-घोरावल के भैसवार मोड़ के पास पुलिस और आरोपी के साथ मुठभेड़ होने की चर्चा

-मुठभेड़ में दो आरोपी करण उर्फ गोलू और गणेश को गोली लगने की चर्चा

-मुठभेड़ में कछवा के सबेसर गांव निवासी करण उर्फ गोलू और चुनार के बगहा निवासी गणेश घायल

-घटना से गुस्साए लोगों ने पेढ गांव के पास चक्काजाम कर दिया

-परिजनो ने कहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया पहले भी अपरहण करने वाले दे चुके थे धमकी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण घटना घटी

-दो आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

-दोनो आरोपी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि मंगल पाल निवासी पेढ़ घोरावल ने अपने पुत्र अनुराग पाल के अपहरण के सम्बन्ध में इन्द्रजीत यादव, अमरजीत यादव पुत्रगण शिव शंकर यादव व राजेश यादव पुत्र रमा शंकर यादव, निवासी पेढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना से अभियोग में साक्ष्य संकलन से करण यादव उर्फ गोलू पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी सबेसर कछवा, गणेश प्रताप सिंह पुत्र परमानन्द सिंह निवासी बगहा चुनार,लवकुश यादव पुत्र राधे श्याम यादव निवासी सागरपुर,शिव दुबे पुत्र बलराम दुबे निवासी नौहा ने जमीनी रंजिश व धन की उगाही को लेकर योजना बनाकर मंगल पाल के पुत्र अनुराग पाल का अपहरण कर बच्चे को मार तालाब में शव को छुपा दिया गया था। आरोपी राजेश व इन्द्रजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लवकुश यादव और शिवकुमार दुबे को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर अनुराग पाल के शव को बरामद कर लिया गया है। चेकिंग के दौरान ग्राम भैसवार नहर पुलिया घोरावल पर करण यादव उर्फ गोलू पुत्र ओमप्रकाश यादव,गणेश सिंह पुत्र परमानन्द सिंह पुलिस मुठभेड़ मे घायल हुआ है। कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर ,2 खोखा,3 मिस जिंदा कारतूस, बाइक बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात