सोनभद्र

जन विकास मंच के संयोजक संजीव सिंह ने जल निगम के ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

अनपरा/सोनभद्र जन विकास मंच के संयोजक संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में हर घर पेयजल योजना के तहत जल निगम के ठेकेदार कंपनी द्वारा उसके द्वार निर्धारित नगर पंचायत के क्षेत्र में कई स्थानों अनपरा बाजार वार्ड नंबर 18 बोस नगर दुर्गा मंदिर के पास जल निगम के बड़ी पानी टंकी के अगल-बगल स्थित घरों में नगर पंचायत अनपरा के कार्यालय के पीछे स्थित घरों में वार्ड नंबर 11 भारत नगर के सोन पब्लिक स्कूल के बगल में स्थित सैकड़ों घरों में वार्ड नंबर 12 श्यामा नगर काशी मोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से लेकर शिव पहाड़ी काशी मोड़ के सैकड़ों घरों में वार्ड नंबर 16 तिलक नगर के लाल टावर डब्लू आई एसएससीएल एनपीसीसी के साथ ही संत निरंकारी भवन के बगल में स्थित बस्तियों में बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है किसी भी घरों पर पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है और कई स्थानों पर जल निगम के द्वारा कनेक्शन होने के बावजूद पानी उचित मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है जल निगम के ठेकेदार कंपनी द्वारा कार्य को पूर्ण दिखाकर नगर पंचायत अनपरा को सौंप दिया गया हैl प्रदेश के मुख्यमंत्री से संजीव सिंह ने मांग किया कि अति शीघ्र संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में अति शीघ्र पेयजल की पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन देने के लिए निर्देशित करें जिससेनगर पंचायत के क्षेत्रों के रहवासियों को पानी की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जल्द से जल्द उचित लाभ मिल सके l

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान