सोनभद्र

पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरना मोड़ के पास बाइक और साइकिल सवार में टक्कर

रामगढ़ /सोनभद्र पन्नूगंज अरविंद गुप्ता

पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरना मोड़ पर साइकिल सवार गंभीर रूप से बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हो गया मौके पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस द्वारा एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया । जहां हालत गंभीर देख तत्काल जिला अस्पताल के लिए एंबुलेंस से रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण दत्त पटेल 45 वर्ष साइकिल से पूरना मोड़ स्थित डेरी पर दूध देने जा रहा था ।रामगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार आशीष चौहान 28 वर्ष निवासी अकक्षोर थाना कोतवाली रावर्ट्सगंज जिला सोनभद्र जो नशे में धुत था जो कृष्ण दत्त पटेल को धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार भी घटनास्थल पर गिर गया और साइकिल सवार जिसके सिर में गंभीर चोट आ गई और वह गिरकर बेहोश हो गया…. यह घटना सायं 6:30 बजे की है पन्नूगंज थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गए घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाए जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जिसमें साइकिल सवार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान