सोनभद्र

आदमी बिक जाता है घर बनाने मे तुम तरस नहीं खाते घर गिराने मे कारवाई की आड़ में उजाड़ दिया गरीब का घर

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता 9450321031) आदमी बिक जाता है घर बनाने मे तुम तरस नही खाते घर गिराने मे कारवाई की आड़ में उजाड़ दिया गरीब का घर। जी हा सही सुना आपने। कोर्ट के आदेश पर रेणुकूट बाजार मे पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने जमीन खाली कराने पहुचे अधिकारी के द्वारा पुलिस के मौजूदगी में बुलडोजर के माध्यम से एक जमीन खाली कराया गया जबकि मौजूद लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि जिस मकान को गिराने का आदेश था उसके जगह उसके बगल के मकान को गलती से गिरा दिया गया। जिस व्यक्ति का मकान गिर है उसने बताया की मेरा नाम लिस्ट मे नही था ना ही जो चौहद्दी लेकर आए थे वह चौहद्दी मेरे चौहद्दी मैच कर रही थी। रामधनी यादव पुत्र इंद्राज यादव के मकान को धराशाई कर दिया गया।

जिसका घर गिराना था उसकी सुनवाई 9 फरवरी को माननीय न्यायालय मे सुनवाई का पुनः तारीख लगा है फिर इतना जानते हुये किस आधार पार मकान को गिराना चाहती थी कम्पनी के अधिकारी। स्थानीय लोगो का कहना है कि ये सारी जमीन भवन खाते आबादी की जमीन है फिर इसे कम्पनी की जमीन किस आधार पर बता सकती है। हम लोग विगत लगभग 50 वर्षो से यहा रह रहे है, जहा एक तरफ माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री गरीबो को आवास योजना के अंतर्गत आवास दे रही वही कुछ लोग हड़प नीति के अन्तर्गत लोगो को बेघर कर सरकार के मंसूबो पर पार पानी फेरने का काम कर रही है। लोगो ने एसडीएम महोदय के स्थलीय निरीक्षण और उचित कारवाई करने के आश्वासन पर तारीफ करते हुए स्थानीय एडवोकेट नागेंद्र जायसवाल ने बताया कि एसडीएम महोदय के आदेश के उपरान्त भी पीड़ित परिवार की कम्पनी द्वारा कोई मदद नही किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार