सोनभद्र

अपनादल( एस) के छानबे विस क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राहुल प्रकाश के निधन पर डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने जताया शोक, व्यक्त की संवेदना

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के छानबे विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राहुल प्रकाश के निधन पर डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने शोक व्यक्त किया और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर जनपद के छानबे विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे राहुल प्रकाश कैन्सर से पीड़ित थे, उनका इलाज मुम्बई के अस्पताल में चल रहा था।आज उनका निधन हो गया है। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद पकौड़ी लाल के पुत्र राहुल प्रकाश (विधायक)का निधन भाजपा की सहयोगी दल रही अपना दल( एस) के लिए अपूरणीय क्षति है। राहुल प्रकाश जी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना वास्तव में उस क्षेत्र के साथ साथ उनको जानने वालो के लिए भी असहनीय और अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और इस दुख की घड़ी में परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ कि ईश्वर उनको धैर्य धारण करने की शक्ति दे ।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान