सोनभद्र

युवाओं के रोजगार को लेकर तिरंगा पदयात्रा करेंगे हम रोशन लाल यादव

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सोनांचल संघर्ष वाहिनी के विकासनगर राबर्टसगंज स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष- रोशनलालयादव ने समाचार पत्र प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता कर सोनांचल में व्याप्त महाभ्रष्ट्राचार पर्यावरण के असन्तुलन, सोनांचल के बेरोजगारों की घोर उपेक्षा, आदिवासियों, मूलनिवासियों को बनाधिकार कानून के तहत पट्टा न देकर छल किया जाना, सोनभद्र (सोनांचल) की प्रमुख पविननद- सोननदी सहित अन्य नदियों की जलधार को बाँधकर बेखौफ बालू का अवैध खनन तथा सोनांचल के आदिवासियों मूलनिवासि के चौमुखी विकास हेतु सोनांचल की खनिज सम्पदा की आय में सोनांचल की हिस्सेदारी दिए जाने की मांगो को लेकर सोनांचल संघर्ष वाहिनीने आगामी 1 मार्च से शक्तिनगर से लेकर राबर्टसगंज तक “सोनांचल बचाओ तिरंगा यात्रा ” करने का ऐलान किया है। यह यात्रा” पद यात्रा होगी, पदयात्रा 1 मार्च को शान्तिनगर से चलकर अनपरा पहुचेगी, रात्रिविश्वाम के बाद 2 मार्च को नेहरू चौक थाना अनपुरा से शामतक पदयात्रा चलकर पीपरी पहुचेगी, रातिविश्राम के बाद उमार्च को पीपरीतुरो चौराहे से पदयात्रा चलकर डाला पहुचेगी जहाँ रात्रिविश्राम के बाद 4 मार्च को डाला शहीदस्थल से पदयात्रा चल कर सीधे शायं 5 बजे बढ़ौलीचौक राबर्टसगंज पहुचेगी जहाँ “सोनांचल बचाओ तिरंगा यात्रा” का समापन होगा।सोनांचल सैधर्ववाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलालयादव ने कहा सम्पूर्ण सोनांचल का विकास भ्रष्ट्राचार का भेंट चढ़ चुका है। महंगाई चरमपर है. घोर जंगल के आदिवासी गाँवों में बिजली नही है, दुध्दी विधानसभा क्षेत्र में वनाधिकार कानून के तहत चन्द लोगों को पट्टादेकर समूचे जिले के आदिवासियों मूल निवासियों को पट्टा न देकर सरकार ने छल किया। एन. सी. एल. में काम कर रही आउटसोर्सिंग कम्पनियाँ यहाँ के बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे रही, और संगठित दलालों के इशारे पर नौकरियों की नीलामी हो रही। सोनांचल की नदियों से बालूमाफिया संगठित होकर नदि‌यों की जनप्धारा बाधकर खुल्लम खुल्ला बेखौफ अवैध बालू खनन कर रहे हैं आवाज उठाने वालों को फर्जी मुकद्धओं में फसानों की चेतावनी दी जाती है। लेकिन सोनांचल सँघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने सरकार को आगाह किया है कि सोनांचल को संगठित माफियाओं की लूट को रोकने के लिए सड़क पर आन्दोलन कर सोनांचल वासियों को लगातार जगायेंगे और सोनांचल को किसी भी सूरत में बर्बाद नही होने दिया जायेगा |

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App