सोनभद्र

आदिवासी जनजाति समुदाय के लोगों में हो विकास अजीत रावत

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज नगर स्थित दलित बस्ती वार्ड एक में रविवार को प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में सुनते हुए लोग। वहीं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि पीएम मोदी ने एक बार फिर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को ‘न्यू इंडिया’ के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने आदिवासी समाज की भूमिका से लेकर पद्म पुरस्कार पाने वाले हस्तियों के बारे में भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। मोदी ने बताया कि 26 जनवरी पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है। आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है, इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं। इन सबके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहता है। जनजातीय समुदायों से जुड़ी चीजों के संरक्षण और उन पर शोध के प्रयास भी होते हैं। ऐसे ही टोटो, हो, कुइ, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष दोनों का निर्णय भारत के प्रस्ताव के बाद लिया है। योग भी स्वास्थय से जुड़ा है और बाजरा भी स्वास्थय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों अभियानों में जनता की भागीदारी के कारण एक क्रांति रास्ते पर है। पीएम मोदी ने गोवा में पर्पल फेस्ट इवेंट की चर्चा किया।

गोवा में पर्पल फेस्ट इवेंट हुआ। दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर यह अपने-आप में एक अनूठा प्रयास था। 50 हजार से भी ज्यादा हमारे भाई-बहन इसमें शामिल हुए। मुख्य रूप से जिला मंत्री संतोष शुक्ला, दिनेश भारती, संतोष भारती, अमन वर्मा , आलोक रावत ,अजय भारती ,संजय भारती, कलावती भारती ,आशा भारती ,सुमन रावत, संजय पासवान ,अजय भारती इत्यादि लोग मौजूद थे। वहीं इसी तरह रावटसगंज नगर स्थित हरदा बाबा मंदिर प्रांगण में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में पीएम मोदी की मन की बात सुनते हुए उनके विचारों पर व्यक्तित्व प्रकाश डाला गया वहीं कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने व उनके विचारों पर अमल कर चलने को लेकर लोगों को संबोधित किया गया इस दौरान सभासद विनोद सोनी ,राजन गुप्ता ,अखिलेश कश्यप ,श्याम उमर ,नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, राहुल शर्मा, दिशान द्विवेदी, सत्यम सोनी, विकास द्विवेदी, दीपू अग्रहरी, मोहित वर्मा ,ललित सोनी ,मनीष अग्रहरी ,अनूप पांडे, योगेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी सम्पन्न उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान बभनी में नोडल शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल।
Download App