सोनभद्र

म्योरपुर एसएचओ अविनाश सिंह ने पीएसी के जवानोँ संग सघन कांबिंग कर लगाया जनचौपाल

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी) म्योरपुर एसएचओ अविनाश सिंह ने पीएसी के जवानोँ संग सघन कॉम्बिंग कर लगाया जनचौपाल। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में नक्सलियों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर आज अविनाश सिंह ने म्योरपुर के जंगलों में किया किया सघन कांबिंग।

ये कांबिंग म्योरपुर के अतिदुरुह बभनडीहा, काचन के जंगलों में हुआ। आपको बताते चलें कि बार्डर पर नक्सलियोँ के मुवमेन्ट व हलचल की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस और सेना के जवानोँ द्वारा उनके हर मनसूबे पर पानी फेरने हेतु चहल कदमी करते हुए ये कांबिंग किया गया। वहीँ सघन कांबिंग होने से लोगोँ ने राहत की सांस ली तथा अविनाश सिंह ने उन्हें ऐसी किसी भी मुवमेन्टो के होने पर जानकारी देने की अपील की है ताकि वहां के लोग भयमुक्त रह सके।

अविनाश सिंह ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि वे किसी के बहकावें में न आये। पुलिस सदैव उनके साथ है। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। जिससे आपकी समस्याओं के निदान हेतु पुलिस द्वारा स्वयं एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण के सहयोग से समस्या का समाधान कराया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति कहीं दिखाई देता है तो उसके बारे मेें तत्काल म्योरपुर थाने को सूचित करें। सूचना देने वालों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App