प्रदेश

अखिलेश मिश्रा को गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान मेडल से नवाजा गया

जौनपुर गणतंत्र दिवस पे सराय ख्वाजा एसएचओ अखिलेश मिश्रा को गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान मेडल से नवाजा गया। आपको बताते चलें कि अखिलेश मिश्रा को सराहनीय सेवा मेडल सिल्वर मेडल,गोल्ड मेडल एवं विवेचना में उत्कृष्ट पुरस्कार गृह मंत्रालय का गोल्ड मेडल एवं उसके बाद अति उत्कृष्ट गृह मंत्रालय का मेडल प्राप्त हो रहा है।

तेज तर्रार पुलिस आफिसर अखिलेश मिश्रा आज किसी परिचय के मोहताज नही है। निस्वार्थ सेवा से काम करने वाले अखिलेश मिश्रा आजमगढ़ मे पोस्टिंग के दौरान मुबारकपुर एसएचओ रहने के दौरान सराहनीय पैरवी से तिहरे हत्याकांड के आरोपी नजीरुद्दीन को फासी दिलाया था।

अखिलेश मिश्रा मूलतः ग्राम कसिली तहसील बरहज जिला देवरिया के निवासी है। अखिलेश मिश्रा की पुलिस विभाग में जाइनिंग 1990 मे हुइ थी। अखिलेश मिश्रा फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके है। ये बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती,वाराणसी मे कइ थानो के प्रभारी रह चुके है। इनको पूर्व डीजीपी ओ पी सिंह के द्वारा सराहनीय सम्मान चिन्ह सिल्वर प्लेट से भी नवाजा गया था। अखिलेश मिश्रा को अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान मेडल मिलने से लोगों का बधाइयां देने का ताता लगा हुआ है।

वही बातचीत मे अखिलेश मिश्रा ने कहा के गणतंत्र दिवस के अवसर पे अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान मेडल मिलने से वाकई में मुझे खुशी मिली है।और इससे आगे भी निस्वार्थ भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। अंत में उन्होंने कहा के दुर्दांत अपराधियों का अंत करना और पीड़ित को न्याय के लिए अपराधियों को न्यायालय तक पहुचाना ही वर्दी पहनने का मुख्य मकसद है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App