सोनभद्र

पठान फ़िल्म के विरोध में विहिप बजरंग दल ने प्रबन्धन और पुलिस को सौपा ज्ञापन

बीजपुर(विनोद गुप्त)

विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड बीजपुर के बैनर तले बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व मे शुक्रवार को दल के कार्यकर्ताओं ने पठान फ़िल्म के खिलाफ एन टी पी सी रिहंद महाप्रबंधक एंव प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर को एक ज्ञापन सौंप कर एन टी पी सी रिहंदनगर परिसर स्थित सिनेमा हाल मे पठान मूवी को न दिखाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में शारुख खान की फिल्म पठान मे अभिनेत्री के भगवा वस्त्र पर अश्लीलता एंव भगवा का अपमान से आक्रोशित बजरंग दल के लोगों ने ज्ञापन देते हुए थाने मे शाहरुख खान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कहा भगवा का अपमान नही सहेंगे नही सहेंगे। बजरंग दल के सन्दीप गुप्ता ने बताया कि प्रबन्धन ने रिहन्द कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए नोटिश बोर्ड पर पठान फ़िल्म दिखाए जाने के लिए 27 और 29 जनवरी की तिथि निर्धारित की है जिसको लेकर दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश ब्याप्त है।
ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला धर्माचार्य प्रमुख उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रखण्ड संयोजक नवनीत पांडेय, नगर संयोजक अरविंद गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता के साथ नगर के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।इसबाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमने प्रबन्धन से फोन पर बात कर हिन्दू संगठन की माँग – पत्र से अवगत करा दिया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार