सोनभद्र

बिरला कार्बन ने धूमधाम से मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
नगर परिक्षेत्र में स्थित विभिन्न संस्थानों एवं विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में स्थित बिड़ला कार्बन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के इकाई प्रमुख आरके रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया। इकाई प्रमुख ने कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए अपने संबोधन में कहा कि देश आज 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमारा संस्थान भी देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। हम प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्पित हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव को लेकर कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर बड़ा लक्ष्य तय कर रही है। इस मौके पर इकाई प्रमुख ने अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंजली रघुवंशी, रमेश पांडेय, मनीष श्रीवास्तव सहित अधिकारी व कर्मचारी पर स्थित रहे। रेणुकूट नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह एवं अधिशासी अधिकारी ललन राम यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी वार्ड सदस्यों सहित कर्मचारी मौजूद रहे। मुर्धवा में स्थित डीसी लेविस स्कूल, संत एबीआर स्कूल, ग्रीनलैंड स्कूल, बाबू राम सिंह महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। बिड़ला कार्बन इंडिया प्राइवेट के सीएसआर विभाग द्वारा संचालित आदित्य बाल विद्या मंदिर कोडरी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक व बच्चों सहित सीएसआर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार