सोनभद्र

एनटीपीसी में 74वाँ गणतन्त्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

बीजपुर (विनोद गुप्त)

74 वां गणतन्त्र दिवस समारोह एनटीपीसी रिहंद के सोन- शक्ति स्टेडियम में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक रिहंद अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रध्वज फहरा कर किया। राष्ट्रध्वज फ़हरने के साथ ही स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों ने राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चट्टोपाध्याय ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा किए गए आकर्षक परेड की सलामी ली एवं समारोह में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में सभी को 74 वें गणतन्त्र दिवस समारोह की शुभकामनाएँ दी। उन्होने कहा कि रिहंद परियोजना पर्यावरण की दिशा में सदा से सजगता की भूमिका का निर्वहन करता चला आ रहा है। एक ओर जहां हम व्यवसायिक तौर पर तेजी से आगे बढ़ रहे है वही दूसरी तरफ महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार प्रशिक्षण को वरियता देते हुये हम अपने क्षेत्र के सामुदायिक विकास के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने अन्य सहअतिथियों के साथ शांति का प्रतीक गुब्बारे को आकाश में छोड़ कर लोगों को शांति का संदेश दिया।
इसके बाद परियोजना कर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य हेतु बीयूएच मेरिटोरियस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया साथ ही श्रमिकों को एनटीपीसी रिहंद की ओर से सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह दिया गया। इसी कड़ी में श्रेष्ठ प्लाटून का पुरस्कार डीवीए पब्लिक स्कूल के छात्रों को एवं श्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का पुरस्कार सेंट जोसेफ स्कूल को मिला। साथ ही सभी प्लाटून्स का नेतृत्व कर रहे प्लाटून कमांडर्स को टोकन ऑफ एप्रिसिएशन दे कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत वैष्णवी आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण एवं धनवंतरी चिकित्सालय की ओर से विशेष रूप से सक्षम लोगो को तिपहिया साइकिल वितरित किया गया।
स्टेडियम में कार्यक्रम प्रारम्भ होने के पूर्व मुख्य अतिथि श्री चट्टोपाध्याय द्वारा गांधी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम की कड़ी में केन्द्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ, डीएवी विद्यालय व बाल भवन के बच्चों एवं वर्तिका महिला मण्डल की सदस्याओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षगण, सीएमओ रिहंद, डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ़, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा एवं अन्य सदस्याएँ, विद्यालयों के प्राचार्यगण, विभिन्न यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारीगण तथा रिहंद परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक नैगम संचार सुश्री ग्रीष्मा कुमारी ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App