सोनभद्र

शक्तिनगर थाना परिसर में राजेश सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को ईमानदार रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने के लिए प्रेरित किया

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर थाना परिसर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाया। उन्होंने देश के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि हम जहां, जिस पद पर हैं, अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहें। संविधान में जहां हमें मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं कर्तव्य भी हैं। अधिकारों की रक्षा करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहें।

राजेश सिंह ने कहा कि पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App