सोनभद्र

119 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे श्री राम डिग्री कालेज रासपहरी बना सामूहिक विवाह का गवाह

मुख्य अतिथि द्वारा नव वैवाहिक जोड़ो को दिया गया प्रमाण पत्र

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत रासपहरी स्थित श्री राम डिग्री कालेज परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने भगवान गणेश की मूर्ति पर द्वीप प्रज्वल्लित कर

कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में म्योरपुर,बभनी व दुद्धी ब्लॉक से आये 131 जोड़े वर वधुओ का विवाह संपन्न कराया गया।विवाह संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ो को मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड़ व क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ द्वारा आशीर्वाद देने के बाद प्रमाण पत्र दिया गया।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ो को उपस्थित सभी लोगो ने आशीर्वाद दिया।शासन से नव वैवाहिक जोड़ो को 25 हजार रुपये का चेक व 10 हजार रुपये का घरेलू उपयोग का समान दिया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि सरकार गरीबो के लिए अनेक योजनाएं चला रही है उन्ही योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी है

जिसमे गरीब घरों की लड़कियों की शादी इस योजना के तहत करायी जाती है ।कार्यक्रम में आये लोगो के लिए खाने पीने से लेकर सभी व्यवस्था करायी गयी थी।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे,ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड़,बीडीओ म्योरपुर नीरज तिवारी,जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह,भाजपा जिला महामंत्री जीतसिंह खरवार,दीपक सोना बच्चा अग्रहरि,अमरकेश सिंह, ,प्रेमचन्द्र यादव,सुधीर कुमार,मानबहादुर यादव,सुजीत सिंह,सहित ब्लॉक के कर्मचारीगण व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान