सोनभद्र

करें योग,रहें निरोग का लिया संकल्प

योग के लिए हर संभव मदद होगी: नरेंद्र

– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एसबीए सभागार में प्रातःकालीन कक्षा में किया गया योग

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा रविवार को प्रातः कालीन सत्र 5:30 से 7:00 बजे के बीच सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार के नियमित योग कक्ष में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक व पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक के संयुक्त अध्यक्षता में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करें योग, रहें निरोग का एक स्वर से संकल्प दोहराया गया।
सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए उनके जरिए हर संभव मदद दी जाएगी।
सब इंस्पेक्टर शिवपूजन चौबे ने योग के माध्यम से अब तक बहुत से लोगों का गंभीर से गंभीर बीमारियों को ठीक कर चुके हैं। आपका लगाव बार सभागार के योग प्रेमियों के प्रति बराबर लगा रहता है, नतीजन बहुमूल्य समय निकाल बार सभागार में अवश्य आते हैं। इस दौरान नि:शुल्क सभी को योग करा कर योग से होने वाले लाभ को विस्तृत तरीके से बतलाते भी हैं। आज भी उन्होंने बीमारी से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, जिला किसान संगठन मंत्री मोहरदेव पांडेय, वरिष्ठ योग साधक चंद्रबहादुर सिंह, भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र त्रिपाठी, उमाकांत सिंह ,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,गोविंद नारायण सिंह, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजू सोनी ,बलवंत सिंह, माता प्रसाद विश्वकर्मा समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026- स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन नशे के सौदागरो पे चला अनपरा शक्तिनगर पुलिस का डंडा 27 लाख की अवैध संपत्ति किया अभिग्रहित प्रीपेड स्मार्ट मीटर संयोजन की अनिवार्यता समाप्त जनता के जन संघर्ष की जीत - भाकपा चोपन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Download App