सोनभद्र

पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखने के लिए वनों के कटान पर लगे अंकुश : राज्य मंत्री वन एंव पर्यावरण

बीजपुर(विनोद गुप्त)। क्षेत्र में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर सख्त वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डाक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर जायजा लिया और वन विभाग सहित एनटीपीसी रिहंद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।राज्य मंत्री ने वन विभाग द्वारा 2022 में जरहा रेंज के नेमना जंगल मे लगाई नर्सरी का मौका मुआयना कर संतुष्टि जताई। इस दौरान नकटू स्थित बन बैरियर की जांच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एनटीपीसी रिहंद के शिवालिक अतिथि गृह में मंत्री जी ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलर ऊर्जा का लोग प्रयोग करने जंगल से लकड़ी को न काटने साथ ही राख ढोने वाले रास्ते पर पानी का छिड़काव कराने के लिए एनटीपीसी रिहंद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान राज्य मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं सहित एनटीपीसी रिहंद के अधिकारियों सँग वार्ता कर क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति चर्चा की ।इस दौरान बीएमएस के पदाधिकारियों, बजंरग दल कार्यकर्ताओ, एनटीपीसी के अधिकारियों, सहित वन विभाग के अधिकारियों ने मंत्री जी को बुके देकर स्वागत किया।
पर्यावरण मंत्री के दौरे से पहले घण्टों खड़ी कराई गई राख की ट्रकें
मंत्री जी के दौरा के मद्देनजर राख परिवहन करने वाली गाड़ियों के संचालन पर रोक दिया दिया गया था जिससे रास्ते मे होने वाली प्रदूषण और सड़क पर उड़ रही राख की पोल न खुले।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App