सोनभद्र

मनरेगा में व्याप्त विसंगतियों को लेकर प्रधान संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। प्रधान संघ दुद्धी ने मनरेगा में व्याप्त विसंगतियों को लेकर संघ की उपाध्यक्ष गूंजा देवी की अगुवाई में एक ज्ञापन बीडीओ दुद्धी सुनील कुमार सिंह को सौंपा और निराकरण की मांग की।
जिसमें प्रमुख रूप से एनएमएमएस ऐप के जरिये मजदूरों की दिन में दो बार हाजिरी प्रदर्शित करने में नेटवर्क की आ रही दिक्कत को देखते हुए इस व्यवस्था पर रोक लगाने, मजदूरी रुपये 213 में लेबर न मिलने के कारण उसे बढ़ाकर 400 रुपये करने, पंचायत सहायक, शौचालय केयर टेकर व ग्राम प्रधान के मानदेय की व्यवस्था अलग से करने, मनरेगा भुगतान पांच लाख तक ग्राम पंचायत को अधिकार देने, ग्राम पंचायत में बनने वाले आवास सहित अन्य विकास कार्यों के लिए बालू, पत्थर को स्थानीय नदी से उठाने की अनुमति देने आदि की मांग शामिल है। इस मौके पर दिनेश कुमार, अरविंद जायसवाल, जय बाबू, आनंद यादव,सुरेश चंद, जगतनारायण,सरिता देवी समेत दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App