सोनभद्र

इंडियन बैंक शाखा दुद्धी का एटीएम महीनों से बंद, उपभोक्ताओं हलकान

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर में स्थित इंडियन बैंक का एटीएम महीनों से बंद होने से उपभोक्ताओं को भारी परिशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की इस जटिल समस्या को लेकर बैंक भी उदासीन बना हुआ है। शायद यही वजह है कि लंबे समय से बंद पड़े एटीएम मशीन को मरम्मत कराकर सही कराने में बैंक की भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। बैंक के इस रवैये से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव जायसवाल ने बताया कि अगर किसी खाताधारक को नया एटीएम कार्ड जारी होता है तो प्रथम बार उसी बैंक के एटीएम में ले जाकर एक्टिवेट करना होता है। चूंकि दुद्धी स्थिति एटीएम बंद है इसलिए उपभोक्ताओं को 10 किलोमीटर दूर स्थित इंडियन बैंक शाखा बघाडू जाना पड़ता है, जी कहीं से न्यायोचित नही है। श्री जायसवाल ने महीनों से बंद पड़े एटीएम को उपभोक्ताहित में तत्काल मरम्मत करा चालू करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App