सोनभद्र

विशेष शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि को अभियोजन निदेशालय ने किया सम्मानित

उच्च कोटि के प्रदर्शन से पाक्सो एक्ट के 19 मामलों में कराया दंडित

दुद्धी,सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। तहसील मुख्यालय निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि (विशेष लोक अभियोजन जनपद सोनभद्र) को महज सात माह 25 मार्च 2022 से 25 सितंबर 2022 के अंदर सघन एवं उच्च कोटि के अभियोजन कौशल का प्रदर्शन करते हुए पास्को अधिनियम के 19 मामलों में अभियुक्तों को दंडित कराने को लेकर अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय अभियोजन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन आशुतोष पांडेय द्वारा भेजे गये प्रशस्ति पत्र में श्री अग्रहरि के उच्च स्तरीय कार्य क्षमता व गुणवत्ता परक अभियोजन कार्य की सराहना की गई है| जिला मुख्यालय पर सहायक निदेशक अभियोजन उपेंद्र कुमार तिवारी ने इसे देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दे कि जिले में अब तक चार फांसी की सजा सुनाई गई है, जिसमें दो फांसी की सजा दिनेश अग्रहरि के कुशल पैरवी पर दी गई है।इसको लेकर दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह,जितेंद्र श्रीवास्तव, सिविल बर के राम लोचन तिवारी,नंदलाल,कैलाश गुप्ता,डॉ लवकुश प्रजापति,जिला उद्योग व्यापार मंडल अमरनाथ,डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरी,जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि समेत अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने शुभकामना देते हुए बधाई दी l

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App