सोनभद्र

सतचंडी महायज्ञ का सामूहिक विवाह के साथ हुआ भव्य समापन

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत वैनी के खेल मैदान में चलने वाले सतचंडी महायज्ञ रामकथा के समापन के बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कुल पंजीकृत 114 कन्याओं में 91 की संख्या में मौजूद वर वधू का विवाह सम्पन्न हुआ, शतचंडी महायज्ञ में प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ लगातार 9 दिन प्रशिद्ध कथावाचक दिलीप कृष्णा भारद्वाज जी महाराज कि कथा एवं रासलीला का आनंद श्रद्धालुओं ने लिया।

वहीं इस महायज्ञ में 91 जोड़ो जिसमें 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराया गया। विवाह में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मीश्रा जिलाध्यक्ष अजित चौबे, ब्लाक प्रमुख नगवा आलोक सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल द्वारा कन्यादान कर वर वधू को आशीर्वाद दिया गया, क्षेत्र में हो रहे सामूहिक विवाह से लोगों में भारी उत्साह रहा और गांजे बाजे के अलावा महिलाओं द्वारा विवाह मंगल गीत भी गाया गया जिसमें वर वधू पक्ष के लोगों के अलावा हजारों लोग विवाह के साक्षी बने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी रामाशंकर यादव ने बताया कि सभी वर वधु के जोड़े को शासन द्वारा ₹35000रू उनके खाते में जाएगा एवं ₹10000रु का उपहार जिसमें कुकर, पंखा,बक्सा, मोबाइल और कुछ गहनें व कपड़े आदि दिया गया,। वही विवाह के बाद भंडारे में हजारों लोगों ने भोजन ग्रहण किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश मीश्रा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल,नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, वी.डी.ओ.राकेश सिंह,सर्वजीत सिंह ,धीरेंद्र पटेल,परमानंद पटेल,राजेश प्रजापति के साथ समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव जी अपने कर्मचारियों के साथ भी मैजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App